Saturday, June 6, 2026
Home Slider मधेपुरा जिला अंडर-16 & अंडर-19 का सेलेक्शन ट्रायल 17 अगस्त को

मधेपुरा जिला अंडर-16 & अंडर-19 का सेलेक्शन ट्रायल 17 अगस्त को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल 17 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार सिंह “रोहन” के निर्देश पर 20 खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए 17 अगस्त को अंडर-16 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन लिए ओपन ट्रायल की घोषणा की गई है।

जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व खिलाड़ी रितेश कुमार “पिंटू” की देखरेख में आयेजित होने वाले चयन ट्रायल के लिए पूर्व खिलाड़ी राजेश कुमार राजा को मुख्य चयनकर्ता और अमरनाथ पोद्दार एवं एक अन्य पूर्व खिलाड़ी को सहायक चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

सचिव संजय कुमार सिंह “रोहन” ने सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, पैन संख्या/पासपोर्ट की छाया और मूल प्रति के साथ दो फोटो भी लेकर आने को कहा है। उम्र के मामले में बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.