Friday, June 12, 2026
Home Slider भारत रत्न जेआरडी टाटा की 117वीं जयंती के अवसर आयोजित हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट

भारत रत्न जेआरडी टाटा की 117वीं जयंती के अवसर आयोजित हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर। भारत रत्न जेआरडी टाटा की 117वीं जयंती के अवसर के अवसर पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने धातकीडीह सामुदायिक केन्द्र में एकदिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छह बालक और चार बालिका वर्ग की टीम ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल एथलीट सह केंद्र के प्रभारी वृधान मरांडी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले सबों ने जेआरडी टाटा की तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया। पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष भास्कर राव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप मुखर्जी, सज्जाद अहमद खान, मो वसीम, नागेश, अमित कुमार, शहबानुल हक, ओलंपियन हरभजन सिंह (अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन) मौजूद थे। बारिश के कारण पूरा मैच नहीं खेला जा सका। सेमीफाइनल और फाइनल मैच शुक्रवारी यानी 30 जुलाई को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.