Sunday, June 14, 2026
Home IPL-14 IPL-14 : गेंदबाजों की बदौलत बेंगलुरु ने हैदराबाद से जीती हारी हुई बाजी

IPL-14 : गेंदबाजों की बदौलत बेंगलुरु ने हैदराबाद से जीती हारी हुई बाजी

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। शाहबाज अहमद (सात रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 14 के मुकाबले में बुधवार को छह रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ( 57) के शानदार अर्धशतक और कप्तान विराट कोहली की 33 रन की पारी से आठ विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर चेन्नई की मुश्किल विकेट पर हैदराबाद को नौ विकेट पर 143 रन पर थाम लिया।

शाहबाज अहमद ने पारी के 17वें ओवर में तीन बल्लेबाजों जानी बेयरस्टो, मनीष पांडेय और अब्दुल समद को पवेलियन भेजा।

यह ओवर अंत में निर्णायक साबित हुआ।

बेंगलुरु ने 18वें ओवर में विजय शंकर, 19 वें ओवर में जैसन होल्डर और 20वें ओवर में राशिद खान और शाहबाज नदीम का शिकार किया और हैरतअंगेज हासिल कर ली ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.