Tuesday, June 9, 2026
Home Slider हॉकी : भारत ने जीत के साथ अर्जेंटीना दौरा खत्म किया, चौथा अभ्यास मैच 4-2 से जीता

हॉकी : भारत ने जीत के साथ अर्जेंटीना दौरा खत्म किया, चौथा अभ्यास मैच 4-2 से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Hockey Bihar

ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक यादगार नोट के साथ अर्जेंटीना के अपने दौरे को समाप्त किया। बुधवार को उसने ब्यूनस आयर्स में खेले गए चौथे और अंतिम अभ्यास मैच में ओलंपिक चैंपियन मेजबान को 4-2 से हरारा।

भारत के गोल रुपिंदर पाल सिंह ने तीसरे, जसकरन सिंहने 12वें, शिलानंद लाकड़ा ने 50वें और सुरेंदर कुमार ने 58वें मिनट में गोल किए जबकि अर्जेंटीना केके लिए लिएंडर टोलिनी ने 14वें और प्रेडो इबारा ने 54वें मिनट में गोल दागा।

भारत ने 6 अप्रैल को खेले गए पहले मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की थी। इसके बाद सात अप्रैल को खेला गया दूसरा मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। मेजबान टीम ने 13 अप्रैल को भारत को 1-0 से हराया लेकिन भारत ने 4-2 की जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.