Wednesday, June 10, 2026
Home Slider रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर 16 लीग क्रिकेट में रॉयल सीसी जीता

रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर 16 लीग क्रिकेट में रॉयल सीसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित शांति देवी जैन मेमोरियल अंडर 16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने यंग क्रिकेट क्लब को 2 रन से हराया।

 IAG भदानी नगर ग्राउंड पर चल रहे इस मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाये। सन्नी ने 26,हर्षित कुमार ने 34,आयुष आनंद ने 11,विशाल कुमार ने 15,मानस कुमार ने नाबाद 13, प्रत्यूष कुमार ने नाबाद 21 रन बनाये। अतिरिक्त से 58 रन बने।

यंग क्रिकेट क्लब की ओर से अमित मुंडा ने 47 रन देकर 1,आकाश सिंह ने 26 रन देकर 1,रुद्राक्ष कुमार सिंह ने 31 रन देकर 2, विभोर विवेक ने 34 रन देकर 3 और धर्म कुमार ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना पाया और 2 रन से रॉयल क्रिकेट क्लब ने मैच अपने नाम कर लिया।

यंग क्रिकेट क्लब की ओर से धर्म कुमार ने 58, रुद्राक्ष कुमार सिंह ने 45, विभोर विवेक ने नाबाद 21 रन बनाये। अतिरिक्त से 31 रन बने।

रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल कुमार ने 50 रन देकर दो, हर्षित कुमार ने 20 रन देकर 1,शिवम शर्मा ने 37 रन देकर 2 और रोहित आर कुमार सिंह ने 42 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

आज के मैच के विजेता टीम को  निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय एवं  महेंद्र राणा पंचित ने शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.