Monday, June 15, 2026
Home Slider तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन खिलाडि़यों को इमा के तकनीकी निर्देशक सह नेशनल कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में खिलाडि़यों को समय को ध्यान में रखकर स्कोर करने के तकनीक से अवगत कराया साथ ही काता बसाईदाइ, गोजोशीयो, निपायपो एवं अन्नान का प्रशिक्षण दिया। इनका सहयोग की इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की व कुंदन उरांव ने किया। रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस एडवांस प्रशिक्षण शिविर में खिलाडि़यों के काता में हुए तकनीकी परिवर्तन से उनको अवगत करा दिया गया है जिससे वह भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता में अपना उम्दा प्रदर्शन कर सकेंगे। समापन समारोह के दौरान उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.