Monday, June 15, 2026
Home Slider प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में यूथ क्रिकेट क्लब विजयी

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में यूथ क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। कोईलवर में खेले गए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में यूथ क्रिकेट क्लब कोईलवर ने फ्रेंड्स इलेवन आरा को 5 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए आरा की टीम कुल 128 रनों पर ही सिमट गई।अनुकूल ने 44 तथा हिमांशु ने 39 रनों के योगदान दिया। कोईलवर की तरफ से अयान ने 3 तथा आकाश ने 2 विकेट लिए।

129 रनों के लक्ष्य को यूथ क्रिकेट क्लब कोईलवर ने आसानी से 10 ओवर शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। कोईलवर की तरफ से समरजीत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की नाबाद पारी खेली। आकाश ने 22 तथा इमरान ने 18 रन बनाए। इस अवसर पर नगर पार्षद बिरमनु यादव, बबलू सिंह तथा प्रशिक्षक अजय सिंह उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.