Tuesday, February 24, 2026
Home IPL-11 IPL LIVE RCB Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 59 रनों से हराया

IPL LIVE RCB Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 59 रनों से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। मार्कस स्टोइनिस की अगुआई में बल्लेबाजों के कमाल के बाद गेंदबाजों के धमाल से दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 59 रन से रौंदकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

दिल्ली ने मार्कस स्टोइनिस (26 गेंद, दो छक्के, छह चौके, नाबाद 53) और ऋषभ पंत (37) के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 196 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (42) और शिखर धवन (32) ने भी उपयोगी पारियां खेली। स्टोइनिस और पंत ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम सात ओवर में 94 रन बटोरने में सफल रही।

इसके जवाब में तेज गेंदबाज कागिसो रबादा (24 रन पर चार विकेट), बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (18 रन देकर दो विकेट), एनरिच नोर्ट्जे (22 रन पर दो विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (26 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी क सामने आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। उनके अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। दिल्ली की टीम पांच मैचों में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। आरसीबी के पांच मैचों में छह अंक हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights