रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के सीनियर कराटे खिलाड़ियों के द्वारा शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोविड-19 के कारण इस बार जूनियर खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
सभी सीनियर खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ रेंसी सुनील किस्पोट्टा के आवास पर पहुंचे और उन्होंने पूरे धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस को मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की साथ ही समस्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी l
इसके बाद रेंसी सुनील किस्पोट्टा एवं इमा के अध्यक्ष संसार संसाइ अनिल किस्पोट्टा सचिव संसाइ मोहिनी रितिका टोप्पो ने संयुक्त रूप से केक काटकर इस कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया।सीनियर खिलाड़ियों ने तीनों प्रशिक्षक को प्रेम स्वरूप भेंट प्रदान किया साथ ही खिलाड़ियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l
रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा 5 सितंबर को अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के निर्णय से समस्त शिक्षक समाज हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। साथ ही गौरवान्वित महसूस करता रहेगा।
इस अवसर पर राकेश तिर्की, कुंदन उरांव, श्वेता हेंब्रम, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तरफदार, एनी काेनगाडी, दीपा विनीता लिंडा आदि उपस्थित थे।