Friday, June 5, 2026
Home Slider ISL : जमशेदपुर एफसी ने ओवेन कोयल को मुख्य कोच नियुक्त किया

ISL : जमशेदपुर एफसी ने ओवेन कोयल को मुख्य कोच नियुक्त किया

by Khel Dhaba
0 comment

जमशेदपुर। आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र के लिए जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को बोल्टन वांडरर्स के पूर्व मैनेजर ओवेन कोयल को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया। ओवेन कोयल ने चेन्नईयिन एफसी को पिछले सत्र में उप विजेता बनने में अहम भूमिका निभायी थी जबकि वह मध्य सत्र में टीम से जुड़े थे।

उन्होंने कहा, यह बड़ी चुनौती होगा। युवा भारतीय खिलाड़ी काफी अहम हैं। हमें एकजुट रहना होगा। मैं सुनिश्चित करूंगा कि जब वे इंडियन सुपर लीग के बारे में बात करें तो वे जमशेदपुर एफसी के बारे में भी बात करें। मैं इस शानदार क्लब को सफलता दिलाना चाहता हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.