Friday, June 5, 2026
Home Slider इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की घरेलू Series अगले साल तक स्थगित

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की घरेलू Series अगले साल तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला कोरोना वायरस महामारी के कारण शुक्रवार को अगले साल तक स्थगित कर दी गई।

दोनों टीमों को तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच और तीन टी-20 मैच खेलने थे। अब यह अगले साल की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच टेस्ट श्रृंखला के बाद खेली जा सकती है।



बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर 2021 का शेड्यूल देखेंगे जिसमें जनवरी के आखिर से मार्च के आखिर तक इंग्लैंड की टीम भारत का पूर्ण दौरा कर सके। भारतीय टीम को 2021 की गर्मियों में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा करना है।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, क्रिकेट की बहाली की तरफ बढते हुए बीसीसीआई और ईसीबी तारीखवार शेड्यूल बनाने की प्रक्रिया में हैं । भारत और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला पर सभी की नजरें रहती है । दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी कठिन और रोमांचक होते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.