Friday, June 5, 2026
Home Slider मुंबई सिटी एफसी ने पाउलो मचाडो से करार खत्म किया

मुंबई सिटी एफसी ने पाउलो मचाडो से करार खत्म किया

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। पुर्तगाल के अनुभवी मिडफील्डर पाउलो मचाडो ने आपसी सहमति से इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी टीम से अलग होने का फैसला किया। इन संबंध में दोनों के बीच सहमति बनी गई थी।

चौतीस साल के मचाडो अगस्त 2018 में क्लब से जुड़े थे। उन्होंने क्लब के साथ अपने दो साल के समय के दौरान अमरिंदर सिंह के साथ टीम की कप्तानी का भी दारोमदार संभाला था।

वह अपने शुरुआती सत्र में टीम के सभी 18 लीग मैचों में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने क्लब को दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2019 के सत्र में वह चोटिल होने के कारण नौ मैच ही खेल सके थे।

मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक बिमल पारेख को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा , पाउलो इन दो वर्षों में एक सच्चे पेशेवर की तरह रहे। क्लब पर उनका प्रभाव बहुत अधिक रहा है। हम क्लब में उनके योगदान के लिए आभारी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.