रांची। लुधियाना (पंजाब) में आयोजित 65वीं एसजीएफआई वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम आज रवाना हो गई। अंडर-19 आयु वर्ग के इस टीम में 3 बालिका एवम 9 बालक खिलाडी शामिल है।
यह प्रतियोगिता दिनांक 18 से 24 दिसंबर तक लुधियाना में आयोजित होगी। ज्ञातव्य है कि अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता राँची में हुई थी जिसमे झारखंड ने ओवरआल विजेता का स्थान प्राप्त किया था।
झारखंड दल में रोहित महतो, दीपक कुमार महतो, प्रफ्फुल मिंज, भुनेश्वर शर्मा, सूरज कुमार, आयुष कुमार सॉ, प्रशांत काईबरता, इन्द्रशिस रॉय,राहुल कुमार बेदिया, राधिका कुमारी, सुप्रिया मुंडा, प्रीति कुमारी आदि शामिल है। दल मैनेजर बासुदेव टोप्पो एवं कोच दुला किस्पोट्टा हैं।
झारखंड के वुशु खिलाड़ियों की सफलता के लिए अनिल कुमार सिंह (निदेशक खेल), उमा जायसवाल (जिला खेल पदाधिकारी लातेहार सह राज्य खेल समन्वयक), देवेंद्र कुमार सिंह (राज्य खेल सलाहकार) एवं झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य, दीपक कुमार भरथुआर, कृष्णा मुरारी सिंह, डॉ अंशु साहू, उदय साहू, मनोज साहू, शैलेन्द्र दुबे, मनोज महतो, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, विद्याधर प्रसाद, दीपक गोप, रज़ि अहमद, शशिकांत पांडे, वाहिद अली, गोकुलानंद मिश्र, शिवेंद्र दुबे, रंजीत कुमार, हर्षवन्त सिंह, संजीव प्रसाद, असीम साहू ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।