Saturday, May 30, 2026
Home Latest अमेरिकी ओपन : बोपन्ना की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

अमेरिकी ओपन : बोपन्ना की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। रोहन बोपन्ना की पुरूष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारत का अभियान खत्म हो गया।

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 15वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और जैमी र्मे ने दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से हराया।

मिश्रित युगल में बोपन्ना और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स को फ्रांस के फेब्रिस मार्तिन और अमेरिका की रफेल अतावो की जोड़ी ने 7-5, 7-6 से मात दी। लिएंडर पेस और दिविज शरण पहले ही दौर से बाहर हो चुके हैं। एकल में सुमित नागल और प्रजनेश गुणोरन को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights