Sunday, May 31, 2026
Home Slider पांड्या ब्रदर्स ने खोला म्यूजिक स्टूडियो, मिलकर गाया-वाय दिस कोलावेरी-कोलावेरी डी

पांड्या ब्रदर्स ने खोला म्यूजिक स्टूडियो, मिलकर गाया-वाय दिस कोलावेरी-कोलावेरी डी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान दूर रह कर घर पर आराम कर रहे पांड्या बंधु खूब मस्ती कर रहे हैं। इन दोनों भाईयों ने मिल कर एक गाना वाला वीडियो बनाया है और उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

क्रुणाल पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में क्रुणाल और हार्दिक सोफे पर बैठे हैं। दोनों ने शॉट्र्स पहन रखा है। हाथ में माइक लेकर दोनों गाना गुन गुना रहे हैं। दोनों ने वर्ष 2012 का सुपरहिट गाना कोलावेरी डी गाया है। धनुष का यह गाना जब बाजार लॉन्च हुआ था, तो धनुष रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे।

क्रुणाल ने 59 सेकेंड का यह वीडियो ट्वीट किया और हार्दिक पंड्या को टैग करते हुए लिखा, पांड्या म्यूजिक स्टूडियो में वाय दिस कोलावेरी कोलावेरी कोलावेरी डी। इसके साथ उन्होंने म्यूजिक, माइक और लॉफ्टर का इमोजी भी बनाया है।
क्रुणाल पांड्या अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.