Monday, June 8, 2026
Home Uncategorized बिहार की कबड्डी प्लेयर रिया ने एशियाड खेलने की ओर बढ़ाए कदम

बिहार की कबड्डी प्लेयर रिया ने एशियाड खेलने की ओर बढ़ाए कदम

एशियन गेम्स कबड्डी कैंप के द्वितीय चरण में हुआ सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 जून। बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए आयोजित भारतीय महिला कबड्डी टीम के द्वितीय राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में हुआ है। भारतीय महिला कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में रिया कुमारी को लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन के लिए शामिल किया गया है।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूची के अनुसार कैंप में देशभर से 29 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। यह कैंप 10 जून से 9 जुलाई 2026 तक गुजरात के गांधीनगर साई सेंटर में आयोजित होगा, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स के लिए अंतिम भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

रिया कुमारी के चयन से बिहार खेल जगत में खुशी की लहर है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अब उनके सामने भारतीय टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। यदि वह अंतिम टीम में चयनित होती हैं तो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार की गिनी-चुनी महिला कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि 20वें एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा। कबड्डी भारत के सबसे मजबूत खेलों में शामिल है और भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में पदक की प्रबल दावेदार मानी जाती है।

रिया की इस उपलब्धि पर बिहार राज्य कबड्डडी संघ के संरक्षक सह बिहार के मुख्यमंत्री ने सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कुणाल आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, राजीव कुमार सिंह, चांदनी कुमारी समेत पूरे बिहार कबड्डी जगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.