Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम ए ने बी को हराया

बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में टीम ए ने बी को हराया

तपस्या ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 जून यानी सोमवार से वीमेंस कैटेगरी के घरेलू मैचों की शुरुआत हुई। कुल पांच वेन्यू पर अलग-अलग कैटेगरी के मुकाबले खेले जा रहे हैं। वीमेंस अंडर-15 वर्ग के मुकाबले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। बीसीए वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में टीम ए ने टीम बी को नौ विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के तपस्या को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीम बी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआती झटकों से उबरते हुए टीम बी ने लक्की सिंह ने 46 रन की मदद से 30.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये। सबसे ज्यादा 58 रन अतिरिक्त के सहारे बने।

जवाब में टीम ए ने तपस्या (नाबाद 70) की अर्धशतकीय पारी और अतिरिक्त के सहारे आये 50 रन की मदद से 16.1 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

टीम बी : 30.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट, लक्की सिंह 46, अर्चना कुमारी 10, साक्षी कुमारी 14, अतिरिक्त 58, अराध्या प्रियदर्शनी 2/29, अंतिमा 2/33, रीवा चौधरी 3/37, प्रिया कुमारी 2/1.

टीम ए : 16.4 ओवर में 1 विकेट पर 150, तपस्या नाबाद 70, सृष्टि सिंह 11, साक्षी राज चौधरी नाबाद 19, अतिरिक्त 50, आरोही केशरी 1/38

अगला कार्यक्रम

9 जून : टीम सी बनाम टीम बी
10 जून : टीम बी बनाम टीम ए
11 जून : टीम ई बनाम टीम डी
12 जून : टीम एफ बनाम टीम ई
13 जून : टीम एफ बनाम टीम डी

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.