Saturday, May 30, 2026
Home Uncategorized महिला हॉकी : अंतिम मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

महिला हॉकी : अंतिम मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

ऑस्ट्रेलिया से चार मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर

by Khel Dhaba
0 comment

पर्थ, 30 मई। भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना शृंखला के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गई जिससे शृंखला 2-2 से बराबरी पर खत्म हो गई। भारत ने दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढ़त बना ली थी।

दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त दुगुनी कर दी। हाफटाइम तक स्कोर 2-0 था।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की। कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से जीत दिलाई।

इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिये अच्छा रहा। पहला मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की। न्यूजीलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय टीम ने जबर्दस्त दृढ़ता, अनुशासन और जुझारूपन दिखाते हुए अपनी तैयारी पुख्ता की।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी लेकिन भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4-2 से जीता। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की।

इस दौरे पर भारत ने हर विभाग में प्रभावित किया और डिफेंस तथा मिडफील्ड में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला।

नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026-27 सत्र के लिए एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालीफायर भी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights