Thursday, June 18, 2026
Home झारखंडक्रिकेट महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : झारखंड की लगातार दूसरी जीत

महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : झारखंड की लगातार दूसरी जीत

गुरलीन कौर का शानदार अर्धशतक, चंडीगढ़ को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 15 दिसंबर। विकेटकीपर बैटर गुरलीन कौर (नाबाद 81 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर झारखंड ने वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में अपना विजय क्रम जारी रखते हुए चंडीगढ़ को 6 विकेट से हराया। झारखंड का अगला मैच 17 दिसंबर को मुंबई के खिलाफ खेला जायेगा।

मैच का सार

लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 49 ओवर में 168 रन बनाये। जवाब में झारखंड ने 41.5 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

चंडीगढ़ की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम 49 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान तैशा मंचांडा ने सर्वाधिक 79 रन (113 गेंद, 10 चौके) की जुझारू पारी खेली, जबकि आहान वैद 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। झारखंड की गेंदबाजी में भूमिका और वृष्टि कुमारी ने 3-3 विकेट झटके, वहीं लक्ष्मी कुमारी और नेहा कुमारी साव को 2-2 सफलता मिली।

झारखंड का लक्ष्य पीछा

लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड ने 41.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। झारखंड की जीत की नायिका रहीं विकेटकीपर बल्लेबाज गुरलीन कौर, जिन्होंने नाबाद 81 रन (97 गेंद, 12 चौके) की शानदार पारी खेली। कप्तान प्रियंका लुथरा ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि प्राची प्रधान 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। चंडीगढ़ की ओर से तरुणिका ने 2 विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.