Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप : 21 स्वर्ण पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप : 21 स्वर्ण पदक के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

लड़कियों में अनन्या ट्विंकल कुजूर और लड़कों में सत्यम गुप्ता बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 17 नवंबर। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बिशप स्कूल, बहूबाजार में आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

मेज़बान रांची ने 21 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया। पश्चिम सिंहभूम दूसरा और दुमका की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि धनबाद चौथे स्थान पर रहा।

लड़कियों और लड़कों के वर्ग में बने चैंपियन

  • लड़कियों के वर्ग में रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर को चैंपियन का खिताब दिया गया।

  • लड़कों के वर्ग में पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता को चैंपियन घोषित किया गया।

  • अनुशासित टीम का खिताब धनबाद को मिला।

600 खिलाड़ियों ने लिया भाग

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल एवं माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमिशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 55 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि भागीदारी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और खेल कौशल में निखार आता है।
उन्होंने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 19 से 21 दिसंबर तक पटना में होने वाली सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

मुख्य अतिथि महुआ माजी ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि बिशप स्कूल के प्राचार्य आई. ए. जैकब और शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. डियोनिस खेस ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
महुआ माजी ने कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं और पुरस्कार राशि उपलब्ध करा रही है।
आई. ए. जैकब ने सुझाव दिया कि सभी स्कूलों में कराटे को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए, जिससे बच्चों में अनुशासन व आत्मरक्षा दोनों का विकास हो सके।

आयोजन में कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव, उमा शंकर महतो, प्रदीप डिक्रूज़, आयुष सांगा, दीपशिखा तिग्गा, प्रतिभा तिग्गा, रितिका तिग्गा, आरती टोप्पो और अंजली कुमारी का विशेष योगदान रहा।
शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मेडिकल टीम ने पूरे आयोजन में खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई।


पदक विजेताओं की सूची

स्वर्ण पदक विजेता

  • रित्सिका अनवी (रांची)

  • अनया ट्विंकल कुजूर (रांची)

  • जुबिन मरांडी (दुमका)

  • नायरा निधि महतो (पश्चिम सिंहभूम)

  • रियांश कुमार (पश्चिम सिंहभूम)

  • आरोही गुप्ता (दुमका)

  • परी कुमारी (रांची)

  • सुनिधि एंजेल एक्का (रांची)

  • मयंक कुमार दास (रांची)

  • शाइनी सिमोना टोप्पो (रांची)

  • बृष्टि मोनिका केरकेट्टा (रांची)

  • निशित हिमतसिंघका (दुमका)

रजत पदक विजेता

  • यामी मुंडा (रांची)

  • कुमारी आस्था (रांची)

  • ध्रुव गुप्ता (रांची)

  • तोषणी कंवर (रांची)

  • साहिल कुमार महतो (रांची)

  • दीपाली सिंह (रांची)

  • काव्या अंजनी वर्मा (रांची)

  • रियाशी सिंग (रांची)

  • आदित्य राज (रांची)

  • लक्ष्मी कुमारी (रांची)

  • देव भुवनिया (दुमका)

कांस्य पदक विजेता

  • लवण्या तिवारी (रांची)

  • साक्षी हैम्ब्राम (धनबाद)

  • आकांक्षा कुमारी (रांची)

  • ध्रुव गंजू (रांची)

  • अर्णव कुमारी (रांची)

  • फुल मून ओरांव (धनबाद)

  • अयान दत्ता (प. बंगाल)

  • ईशान मोहन झा (धनबाद)

  • आराध्या गजपति (रांची)

  • मिस्टि कुमारी (रांची)

  • अनाया मृणाली कुजुर (रांची)

  • निशा तंसोय (प. बंगाल)

  • आशीर्वाद पांडेय (पश्चिम सिंहभूम)

  • आर्यन भूटिया (धनबाद)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.