Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारफुटबॉल अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 बालक फुटबॉल : भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोसी जीते

अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-14 बालक फुटबॉल : भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोसी जीते

बेगूसराय में आयोजित है यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 17 नवंबर।  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय (खेल विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-14 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ आज बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में हुआ। पहले दिन भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया और कोशी ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

उद्घाटन के अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “बिहार के बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।” साथ ही यह भी बताया कि बेगूसराय में लगातार बड़े खेल आयोजनों से यहाँ खेल का मजबूत माहौल तैयार हुआ है।

मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक अरविंद कुमार एवं दीपक कुमार दीप ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, शशिकांत, शुभम, रितेश आदि की भूमिका सराहनीय रही।


आज के मुकाबलों का पूरा विवरण

पहला मैच: भागलपुर बनाम तिरहुत

भागलपुर ने तिरहुत को 3-0 से हराया।

  • गोविंद कुमार सहनी (जर्सी 8)

  • इन्द्रजीत कुमार (जर्सी 11)

  • अरमान कुमार (जर्सी 1)

दूसरा मैच: मुंगेर बनाम कोशी

मुंगेर ने कोशी को 2-0 से मात दी।

  • भारत कुमार (जर्सी 7)

  • मोहम्मद फैज़ (जर्सी 10)

तीसरा मैच: दरभंगा बनाम मगध

दरभंगा ने मगध को 1-0 से हराया।

  • नितिन आनंद (जर्सी 83)

चौथा मैच: पूर्णिया बनाम पटना

पूर्णिया ने पटना को 2-0 से हराया।

  • साही सोरेन (जर्सी 10)

  • रिपंदर हंसदा (जर्सी 5)

पांचवा मैच: सारण बनाम भागलपुर

मैच गोलरहित रहा, परिणाम 0-0 ड्रॉ

छठा मैच: कोशी बनाम मगध

कोशी ने मगध को 2-0 से मात दी।

  • निखिल राज (जर्सी 8)

  • मोहम्मद एहसान मंजर (जर्सी 10)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.