Thursday, June 18, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड Chalkball टीम राजस्थान रवाना

झारखंड Chalkball टीम राजस्थान रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 19 सितंबर। 15वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला/ पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान चॉकबॉल संघ एवं भारतीय चॉकबॉल महासंघ की देखरेख में 21 से 25 सितंबर तक नागौर में हो रही है जिसमें पूरे भारत वर्ष से 25 राज्यों के 750 महिला पुरुष खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की 28 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। यह जानकारी झारखंड राज्य चॉकबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने दी।

रवानगी के मौके पर टीम को समाजसेवी जगदीष सिंह जग्गू, कांग्रेस रांची के लोकप्रिय युवा नेता राजेश सिन्हा सनी, संघ के दीपक वर्मा, अंश वर्मा, सचिन लोहारा,एवं अन्य अभिभावक गण सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं जीत कर आने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


टीम इस प्रकार हैं
महिला टीम:- अमीका मिंज कप्तान,अंकिता तिर्की उप कप्तान, तन्नू केरकेट्टा, रिया कच्छप, सिमरन उरांव, आशा गाड़ी, भूमिका गाड़ी, निकिता कच्छप, अमीषा तिर्की, सिवानी मिंज, जेनिफर तिर्की, जूही मुंडा, रागनी कुमारी, प्रशिक्षक रेशमा टोप्पो शामिल है।

पुरुष टीम: – शुभम् उरांव कप्तान, असीम अनुराग मिंज उप कप्तान, अनुज कुमार मुंडा, अगस्टिन एलेन तिग्गा, अबेंजर जॉन मुंडू, विक्टर मोसेस तिग्गा, प्रियांशु जॉन तिर्की, अमन मार्टिन लकड़ा, अंदीप लकड़ा, सावन कुजूर, विलियम कच्छप, राहुल कच्छप, प्रशिक्षक पंकज जोसेफ, मैनेजर ब्रजेश गुप्ता शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.