Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंड झारखंड सीनियर हॉकी के दोनों वर्गों का खिताब एकलव्य एकेडमी को

झारखंड सीनियर हॉकी के दोनों वर्गों का खिताब एकलव्य एकेडमी को

by Khel Dhaba
0 comment

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
छठी सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के दोनों वर्गों का खिताब एकलव्य एकेडमी ने जीत लिया।
महिला वर्ग के फाइनल एकलव्य की टीम ने खूंटी पर 8-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया।

वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मैच नवल टाटा एकेडमी जमशेदपुर और एकलव्य सेंटर के बीच खेला गया। मैदानी
खेल में दोनों ही टीम दो-दो गोल की बराबरी पर रही। पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच का परिणाम आया, नवल
टाटा एकेडमी को एकलव्य सेंटर ने 3-0 से पराजित कर पुरुष वर्ग का खिताब जीता है। समापन के मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलेनाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो समेत हॉकी झारखंड के पदाधिकारीयों के साथ-साथ खेल निदेशालय के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीम एवं पुरुष वर्ग से 16 टीमों ने भाग लिया।

व्यक्तिगत पुरस्कार
बेस्ट प्लेयर पुरुष : जोसेफ टोपनो
बेस्ट प्लेयर महिला : अलबेला
मेडल की स्थित
पुरुष
गोल्ड – एकलव्य
सिल्वर- नवल टाटा एकेडमी, जमशेदपुर
ब्रॉन्ज -रांची
महिला वर्ग
गोल्ड : एकलव्य
सिल्वर- खूंटी
ब्रॉन्ज -रांची

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.