पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार अधीनस्थ खेल निदेशालय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं क्रीड़ा किसलय केंद्रों के खिलाडि़यों को जोहार खिलाड़ी वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए जाने को लेकर कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण डॉ सरोजनी लकड़ा ने डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों एवं क्रीड़ा किसलय केंद्रों के साथ प्रशिक्षकों के साथ स्थानीय मोराबादी स्थित झारखंड खेल प्राधिकरण कार्यालय में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
प्रशिक्षकों को कहा गया है कि जल्द से जल्द खिलाड़ियों के डाटा बेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए ताकि विश्व में कहीं से भी राज्य के होनहार खिलाड़ियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन, उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं समेत उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में कोई भी आम नागरिक, खेल प्रेमी जानकारी प्राप्त कर सकें।
बैठक में मुख्य रूप से उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण राज किशोर खाखा, खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, सचिदानंद महथा, तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, विभागीय पदाधिकारी,रांची, गुमला,सिमडेगा,लोहरदग्गा, खूँटी,हजारीबाग,रामगढ़, धनबाद, देवघर, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका,कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,लातेहार समेत अन्य जिलों के डे बोर्डिंग एवम क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों ने भाग लिया।