Tuesday, March 3, 2026
Home झारखंडअन्य रांची : वुशू ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रांची : वुशू ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

राँची। झारखंड वुशू एसोसिएशन और राँची डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बिरसा मुंडा स्टेडियम वुशु हॉल में ग्रीष्मकालीन वुशु प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर विगत 7 जून से प्रारंभ हुआ था जिसमे सीनियर,जूनियर और सब जूनियर वर्ग के तकरीबन सत्तर खिलाड़ियों ने भाग लिया था।


एन आई एस कोच दीपक गोप ने इन खिलाड़ियों को सानसाउ और ताऊलू के तकनीकों की जानकारी दी। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशू एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया की हमारा लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है जिसके लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आज इस प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर शैलेन्द्र दुबे ,उदय साहू आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights