Friday, June 12, 2026
Home झारखंड साहिबगंज : तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

साहिबगंज : तीन दिवसीय पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

by Khel Dhaba
0 comment

पहाड़िया युवा संगठन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार से सिदो-कान्हू स्टेडियम में तीन दिवसीय आदिम जनजाति पहाड़िया फुटबॉल प्रतियोगिता का आज से शुभारंभ हुआ।

इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, ज़िला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, ज़िला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, ज़िला खेलकूद संघ सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल में किक मार कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में अच्छा करने हेतु प्रेरित किया।साथ ही कहा कि आदिम जनजाति के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल 16 टीमों में साहिबगंज सहित गोड्डा व पाकुड़ की टीम भी है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को जिला व राज्य स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने आदिम जनजाति खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की और कहा कि खिलाड़ियों के साथ उनकी असीम शुभकामना है तथा कहा कि पहाड़िया गांव से आने वाले ये सभी खिलाड़ी सफलता के शिखर तक जाएं।

मैच का हाल

उद्घाटन मैच मंडरो, मारीकुटी की न्यू स्टार क्लब बनाम राज स्पोर्टिंग क्लब, तालझारी सनमनी के बीच खेला गया। जहां मैच में राज स्पोर्टिंग क्लब, सनमानी, तालझारी ने 1-0 से न्यू स्टार क्लब, मारिकुटी, मंडरो को हरा दिया।

दूसरे मैच में एफसी बीके बोआरीजोर, गोड्डा की टीम ने एफसी पहाड़िया टाइगर बरहेट के बीच मैच ड्रॉ रहा। पहले ट्राइब्रेकर में भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल किये। वहीं दूसरे ट्राइब्रेकर में एफसी पहाड़िया टाइगर बरहेट ने 2-1 से जीत दर्ज की।

मैच में रेफ़री की भूमिका शेखर वर्मा, विनोद साह व मनोज कुमार ने किया। मौके पर एनआईएस कोच योगेश प्रसाद यादव, पहाड़िया युवा संगठन के सदस्य बेंजामिन मालतो व अन्य मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.