Friday, June 12, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने किया क्वालीफाई

एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने किया क्वालीफाई

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु और पूर्वोत्तर रेलवे, बिलासपुर में कार्यरत फ्लोरेंस बारला ने हांगझोऊ एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भुवनेश्वर में आज 62वीं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान फ्लोरेंस ने अपना सर्वश्रेष्ठ 53.33 सेकेंड का समय निकाला। दौड़ में वह पांचवें स्थान पर आईं लेकिन रिले टीम के लिए क्वालीफाई कर गईं। तय नियमों के अनुसार रिले टीम में कुल 6 एथलीट होते हैं जिनमें से चार भाग लेते हैं और दो एथलीट रिजर्व रहते हैं। सीनियर एथलेटिक्सप्रतियोगिता एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई टूर्नामेंट था।

इसमें टॉप छह स्थान पर रहनेवाले एथलीट एशियाई खेलों के रिले में भाग लेगी जबकि टॉप 2 एथलीट रिले के साथ एकल में भी भा ग लेंगे।फ्लोरेंस पहले झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु थी लेकिन आंतरिक राजनीति मेंफ्लोरेंस को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से फ्लोरेंस भाटिया एथलेटिक्सअकादमी में कोच आशु भाटिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। फ्लोरेंस की उपलब्धि पर जेसोवा की अध्यक्षा मिनी सिंह, एथलेटिक्सकोच, प्रशासक और खेल प्रेमियों ने बधाईयां और एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.