Wednesday, June 10, 2026
Home Slider झारखंड के 6 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया साइक्लिंग अकादमी के लिए चयन

झारखंड के 6 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया साइक्लिंग अकादमी के लिए चयन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड के छह 6 खिलाड़ियों (4 लड़कियां तथा 2 लड़कों) का चयन साई द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए हुआ है। विदित हो कि प्रारम्भिक चयन परीक्षण का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा साई के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से खेलगांव रांची में किया गया था, जिसमें पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओड़ीसा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

ट्रायल के परिणाम के आधार पर चयनित झारखंड के 26 खिलाड़ी, फरवरी माह 2020 में अंतिम चयन तथा उम्र एवं अन्य चिकित्सीय जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। जहां गहन परीक्षण के पश्चात अंतिम रूप से अमीर रेयाज़ (गढ़वा), दीपराज उंरांव (रांची), तारा मिंज (रांची, जेएसएसपीएस), पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी, संतोषी उंरांव (सभी लोहरदगा) का चयन साई द्वारा संचालित अकादमी के लिए हुआ। झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन इस रिजल्ट से काफी उत्साहित है और आने वाले सालों में जो भी रांची में ट्रायल होंगे, उसमें और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों को साईं एकेडमी के चयन के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

आपको सूचित करते चलें कि खेलो इंडिया स्कीम के तहत रांची में भी साइक्लिंग एकेडमी प्रस्तावित है और झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर प्रयासरत है कि रांची की एकेडमी भी जल्द से जल्द शुरू हो। चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, विनय विभाकर, एस के पांडेय, अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, रितेश झा, श्रीकांत कुमार, दीपक हेंब्रम अरविंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों नें चयन के लिए बधाई तथा शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.