Sunday, June 21, 2026
Home झारखंडअन्य 37th national games झारखंड के सन्नी रंजन सिंह ने पेंचक सिलाट में जीता कांस्य पदक

37th national games झारखंड के सन्नी रंजन सिंह ने पेंचक सिलाट में जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवं गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल,गोवा 37th national games में झारखंड के पेंचेक सिलाट के खिलाड़ी सन्नी रंजन सिंह ने 70- 75 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीत कर झारखंड का खाता खोला।

बीच पुरुष फुटबॉल में झारखंड पुरुष टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में दिल्ली को 5-3 से पराजित किया। एथलेटिक्स में सदानंद कुमार 100 मीटर प्रारंभिक राउंड में छठे स्थान पर रहे।

पदक विजेता सन्नी रंजन सिंह को राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह, बिपिन कुमार सिंह, कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार, योगेश प्र.यादव, झारखंड पेंचेक सिलाट की सचिव सह प्रशिक्षक डॉली सिंह, अध्यक्ष दीपा कुमारी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.