Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंड 1st सिमडेगा मास्टर्स कप हॉकी का शानदार आगाज

1st सिमडेगा मास्टर्स कप हॉकी का शानदार आगाज

41 से 70 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी खेल रहे हैं इस टूर्नामेंट में

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 28 सितंबर 2025: जिला खेलकूद विभाग, हॉकी सिमडेगा, जय टेंट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनील लुगुन के सहयोग से आयोजित 1st हॉकी सिमडेगा मास्टर्स कप 2025 (पुरुष) का उद्घाटन आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनकी उम्र 41 से 70 वर्ष के बीच है।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भूषण बड़ा, ZP सदस्य श्रीमती जोशिमा खाखा, पूर्व प्राचार्य प्रो. अशोक मिश्र, शिक्षा विभाग के श्री साधु मालुवा, 1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक थियोडर मिंज, फादर बेनेदिक कुजूर और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एलेक्स लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का उद्घाटन किया।

पहले दिन चार मैच खेले गए। कुजूर ब्रदर बनाम रेनो क्लब बुधराटोली का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, ट्राई ब्रेकर में कुजूर ब्रदर विजयी रहे। रेंगारी ने बोलबा सुगा डोंगर को 8-1 से हराया। सेरेंडों ने केरसई टीचर संघ को 5-2 से पराजित किया। कोचडेगा बासपहाड़ ने रसिया को 6-1 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में कई ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग खिलाड़ी पहली बार एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेलते हुए उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

मुख्य अतिथि विधायक श्री भूषण बड़ा ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता बहुत ही सराहनीय है। इससे सिमडेगा में पूर्व की तरह गली-गली हॉकी का प्रसार होगा और युवा पीढ़ी में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। पूर्व प्राचार्य प्रो. अशोक मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजन बुजुर्गों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और उन्हें फिट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, पंखरासियूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, वेद प्रकाश, कुनूल भेंगरा, रोहित बेसरा, फ्लेबियुस तिर्की, तालिम तिग्गा, शुशीला कुजूर और मनसुख सुरिन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

प्रतियोगिता 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.