35 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय सब-जूनियर खो-खो : झारखंड बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में

रांची । रांची जिला खो-खो एसोसिएशन एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज तीसरे दिन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम खेलगांव, होटवार, रांची में 30 वीं सबजुनियर राष्ट्रीय बालक – बालिका खो-खो प्रतियोगिता के तहत प्री क्वार्टर फाइनल मेंं झारखंड की बालिका टीम ने आन्ध्रप्रदेश को मध्यांतर तक 8- 5 से आगे थी। मध्यांतर के बाद 13 – 01 यानि एक इनिंग एक अंकों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल मेंं स्थान बनाया। अन्य मैचों में गुजरात ने तमिलनाडू, कर्नाटक ने केरल प. बंगाल ने राजस्थान, विर्दभ ने उत्तरप्रदेश, कोल्हापुर ने हरियाणा, महाराष्ट्र ने त्रिपुरा, तेलगांना ने मध्य भारत, छत्तीसगढ़ ने पांडुचेरी, दिल्ली ने बिहार तथा बालक वर्ग में आंघ्रप्रदेश ने गुजरात, झारखंड ने हरियाणा, उत्तरप्रदेश ने राजस्थान, दिल्ली ने हिमाचलप्रदेश, मध्य भारत ने उत्तराखंड, ओडिशा ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र ने तमिलनाडू को पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights