Saturday, May 30, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर : इक्वाडोर ने ब्राजील से ड्रॉ खेल, अर्जेंटीना ने चिली को हराया

विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर : इक्वाडोर ने ब्राजील से ड्रॉ खेल, अर्जेंटीना ने चिली को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। इक्वाडोर ने पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाने की ओर अगला कदम रख दिया। इक्वाडोर अगर अगले सप्ताह पेरू को हरा देता है तो विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेगा।

वहीं एक अन्य मैच में चिली को अर्जेंटीना ने 2-1 से हराया। अब चिली को बोलिविया और ब्राजील के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा चूंकि आखिरी मैच सैंटियागो में चिर प्रतिद्वंद्वी उरूग्वे से है। उरुग्वे ने पराग्वे को 1-0 से हराया और यह विजयी गोल लुई सुआरेज ने दागा। नये कोच डिएगो अलोंसो के साथ टीम की यह पहली जीत है।

ब्राजील ( 36 अंक ) और अर्जेंटीना ( 32 अंक ) पहले ही विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। इक्वाडोर के 24 अंक है जो उरूग्वे से पांच अंक आगे है। कोलंबिया और पेरू के 17 अंक हैं जबकि चिली के 16 अंक है। बोलिविया के 15 अंक है जो वेनेजुएला से खेलेगी। दक्षिण अमेरिका से विश्व कप में चार टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा और पांचवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेआफ खेलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights