Sunday, May 31, 2026
Home Slider World Athletics Championships 2022 : अविनाश साबले और श्रीशंकर ने जगाई भारत की उम्मीद, फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

World Athletics Championships 2022 : अविनाश साबले और श्रीशंकर ने जगाई भारत की उम्मीद, फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के श्रीशंकर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लंबी कूद में 8 मीटर की छलांग लगाते हुए फाइनल में जगह बन ली है। इसके अलावा मोहम्मद अनीस और जेसवीन एल्ड्रिन ने निराश किया है। एल्ड्रिन ने 7.79 मीटर और अनीस ने 7.73 मीटर की छलांग लगाई।

वहीं 3 हजार मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने 8 मिनट 18.75 सेकंड की टाइमिंग के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 27 साल के अविनाश साबले के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी है। जून में ही उन्होंने डायमंड लीग में 8 मिनट 12.48 सेकंड का समय लेकर 4 सेकंड के अंतर से अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले उनका बेस्ट 8.16 मिनट का था। डायमंड लीग के ट्रैक पर उन्होंने 8वीं बार नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाला कमाल किया था। इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को भी पीछे छोड़ा था।

वीमेंस 20 किमी रेस वॉक फाइनल में प्रियंका गोस्वामी 34वें स्थान पर रही, जबकि मैंस में संदीप कुमार 40वें स्थान पर रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.