Friday, June 12, 2026
Home Slider सिमडेगा में होगा महिला हॉकी खिलाड़ियों का जुटान, 20 अक्तूबर से जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप

सिमडेगा में होगा महिला हॉकी खिलाड़ियों का जुटान, 20 अक्तूबर से जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड के सिमडेगा में देश के जूनियर महिला हॉकी प्लेयरों का जुटान होने वाला है। टीमों का आना शुरू हो गया है। मौका है 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का। 20 से 29 अक्तूबर तक सिमडेगा में यह प्रतियोगिता चलेगी। रविवार रात असम की टीम पहुंची। मंगलवार तक सारी टीमें यहां पहुंच जायेंगी।

20 अक्तूबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसमें हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी होगी।

स्टेडियम परिसर में एक कैफेटेरिया बनाया जा रहा है, जो यहां विशेष आकर्षण होगा। मिनी एटीएम की सुविधा रहेगी। कई जरूरी वस्तुओं का स्टॉल लगाया जाएगा, जहां खिलाड़ी खरीदकर सकते हैं। इसी परिसर में खिलाड़ियों के भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर सीएम सिमडेगा और खूंटी में नए हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे। सिमडेगा में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के समीप नया स्टेडियम बनाया जा रहा है। वहीं खूंटी में भी नए स्टेडियम का निर्माण होना है। मुख्यमंत्री सिमडेगा में शिलान्यास करने के साथ खूंटी के स्टेडियम का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। दोनों स्टेडियमों में ओलंपिक स्तर का ब्लू टर्फ लगाया जाएगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.