Sunday, June 14, 2026
Home Slider भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने मोंटी देसाई को दी अहम जिम्मदारी

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने मोंटी देसाई को दी अहम जिम्मदारी

by Khel Dhaba
0 comment

हैदराबाद। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला से पूर्व बुधवार को मोंटी देसाई को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। देसाई को दो साल का अनुबंध दिया गया है और वह शुक्रवार को यहां होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व टीम से जुड़ेंगे।

देसाई ने 12 साल के करियर के दौरान अफगानिस्तान, नेपाल, कनाडा, भारत की क्षेत्रीय टीमों और आईपीएल टीमों राजस्थान रायल्स और गुजरात लायंस के साथ कोच की भूमिका निभाई है। इससे पहले वह यूएई की टीम के बल्लेबाजी कोच थे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार छह दिसंबर को भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व देसाई वेस्टइंडीज टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस ने कहा कि मैंने इससे पहले भी मोंटी के साथ काम किया है और वह शानदार कोच है। उसने साबित किया है कि उसमें क्षमता है कि खिलाड़ियों की प्रतिभा में सुधार कर सके और वे मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। देसाई ने कहा कि मैं मुख्य कोच फिल सिमंस और क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स और अपने कप्तानों के साथ काम करने को बेताब हूं जिससे कि हमारी टीम की सफलता में प्रत्येक संभव योगदान दे सकूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.