Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड का वेबसाइट लांच

सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड का वेबसाइट लांच

28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता की हुई घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 22 अगस्त। रांची स्थित होटल आर्या के सभागार में सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट में सेपक टकरा खेल से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी जिसमें खेल का परिचय, संघ की गतिविधियाँ, पदाधिकारियों का विवरण, जिला स्तरीय समितियाँ, वार्षिक प्रतिवेदन सहित अन्य उपयोगी सामग्री सम्मिलित है।

वेबसाइट का लोकार्पण सुनील सूर्यात द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेबसाइट पर और भी महत्वपूर्ण सूचनाएँ उपलब्ध करा दी जाएँगी।

इसी कार्यक्रम के दौरान रांची में होने वाली 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता का ब्रॉशर भी लांच किया गया। इसका विमोचन संघ के पदाधिकारियों सुनील सूर्यात, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू, विभूति भूषण, मनोज साहू, राजकुमार जैन, सुहित घोष, आशेष गोप अमरेंद्र दत्त द्विवेदी और कंप्यूटर एड के राकेश माथुर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजन समिति के चेयरमैन सुनील सूर्यात ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 से 15 नवंबर तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 650 खिलाड़ी और 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही, सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के लगभग 50 पदाधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

संघ के अध्यक्ष उदय साहू ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता की तैयारी हेतु शीघ्र ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.