Thursday, June 11, 2026
Home Slider ये रहा गोल पर निशाना चूक गया स्ट्राइकर विराट कोहली का, VIDEO वायरल

ये रहा गोल पर निशाना चूक गया स्ट्राइकर विराट कोहली का, VIDEO वायरल

by Khel Dhaba
0 comment

आप यह फुटबॉल के मैदान पर अक्सर देखते होंगे कोई स्ट्राइकर जब गोल दागने के लिए गेंद को गोलपोस्ट में दागता है और गेंद गोलपोस्ट से टकरा कर मैदान के बाहर चली जाती है या फिर से मैदान में आ जाती है।

पूर्व WWE स्टार चेल्सी ग्रीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हॉट तसवीरें, वायरल

अपना निशाना चूकने पर स्ट्राइकर बेहद अफसोस करता है। कुछ ऐसा ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ। उनका फुटबॉल के मैदान गोल करने से चूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद विराट कोहली ने शेयर किया है।  

विराट कोहली अपनी टीम के साथ इस वक्त मुंबई में मौजूद हैं। इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर पहले सारे खिलाड़ी यहां अपना आठ दिन का कड़ा क्वारंटीन पूरा करेंगे फिर 2 जून को यूके की उड़ान भरेंगे।

विराट कोहली का नया लुक, किसी ने कहा ‘प्रफेसर’ कोई बोला यह बॉबी देओल है

इस वीडियो में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले विराट कोहली क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल खेलते नजर आ रहे है। लॉन्ग शॉट की प्रैक्टिस करते विराट काफी दूर से एक झन्नाटेदार किक लगाते हैं, सटीक निशाने और एक्यूरेसी के साथ गेंद नेट की ओर तेजी से जाती है, लेकिन जाल में फंसने की बजाय पोल से टकराकर दूर छिटक जाती है। यह नजारा देख खुद भारतीय कप्तान शर्म से अपना मुंह छिपा लेते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.