Saturday, June 13, 2026
Home Slider न्यूजीलैंड से पहले बंगलादेश का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, खेलेगा पांच टी-20

न्यूजीलैंड से पहले बंगलादेश का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया, खेलेगा पांच टी-20

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

ढाका। ऑस्ट्रेलिया इस साल के अंत में बांग्लादेश के दौरे पर कुल पांच टी-20 मुकाबले खेलेगा। शुरुआत में उसे तीन टी-20 मैच खेलने थे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार पहले न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा था, लेकिन यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अब ऑस्ट्रेलियाई पहले दौरा करेगा और न्यूजीलैंड बाद में।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने वेस्टइंडीज दौरे के समापन के बाद अगस्त की शुरुआत में बांग्लादेश पहुंचेगी और इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम यहां आएगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, जैसा कि आप जानते ही होंगे कि ऑस्ट्रेलिया अपनी तीन मैचों की टी-20 सीरीज को पांच मैचों तक करने पर सहमत हो गया है। यह आठ-नौ दिनों तक चलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.