Home Slider विजय मर्चेंट ट्रॉफी : अनिमेष का अर्धशतक, बंगाल के खिलाफ बिहार के 5/159

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : अनिमेष का अर्धशतक, बंगाल के खिलाफ बिहार के 5/159

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में गुरुवार से शुरू विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बंगाल के खिलाफ पहले दिन बिहार ने पांच विकेट पर 159 रन बना लिये हैं। अनिमेष कुमार 51 और अभिषेक आनंद 14 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं।

गुरुवार की सुबह बिहार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पारी की शुरुआत यशराज सिंह और राजपाल चौधरी ने की। एक तरफ यशराज सिंह तेज खेल रहे थे तो दूसरी तरफ राजपाल चौधरी काफी धीमा। इन दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई। यशराज सिंह 33 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बना कर आउट हुए। यशराज के आउट होने के बाद सौरभ कुमार आये पर वे ज्यादा नहीं दे पाये और मात्र 9 रन बना कर पवेलियन लौट गए।
[URIS id=42536]
इस समय टीम का स्कोर 52 रन था। इसके बाद राजपाल चौधरी और अनिमेष कुमार ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया और 30 रनों की साझेदारी की। बिहार को तीसरा झटका राजपाल चौधरी के रूप में लगा। वे 140 गेंद में 44 रन बना कर आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 82 था। बिहार को इसके बाद दो लगातार झटके लगे पर अनिमेष कुमार डटे रहे। हर्षित आनंद 10 और भाष्वान भारद्वाज 5 रन बना कर आउट हुए।

इसके बाद अभिषेक आनंद और अनिमेष कुमार ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया और पहले दिन के खेल समाप्ति तक दोनों क्रीज पर जमे थे। अनिमेष कुमार 219 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 51 और अभिषेक आनंद 94 गेंद में 14 रन बना कर क्रीज पर जमे हुए हैं।
बंगाल की ओर से फैसल ने 42 रन देकर 1, सिद्धार्थ सिंह ने 37 रन देकर दो, युद्धजीत गुहा ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाये।
[URIS id=42542]
इस मैच की शुरुआत में जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने दोनों टीमों के खिलाडियों के सदस्यों और मैच के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, सोना सिंह, ओम प्रकाश तिवारी सहित खगड़िया जिला संघ के संयुक्त सचिव युगल किशोर, समस्तीपुर जिला संघ के सचिव सोनू झा, मनोज शुक्ला, सचिव परमेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights