Tuesday, June 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए टी20 ट्रॉफी में रोहतास और लखीसराय जीते

बीसीए टी20 ट्रॉफी में रोहतास और लखीसराय जीते

औरंगाबाद के हर्ष गिरी पर भारी पड़े रोहतास के तरुण, लखीसराय के भारत भी चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबलों में रोहतास और लखीसराय ने जीत हासिल की। शाहाबाद जोन में रोहतास ने औरंगाबाद को 7 विकेट से जबकि अंगिका जोन में लखीसराय ने मुंगेर को 11 रन से हराया।

अंगिका जोन में लखीसराय की जीत के बाद इस जोन से क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की जंग रोचक हो गई है। इस जोन में 12 अंक के साथ लखीसराय की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। 8 अंक के साथ मुंगेर दूसरे नंबर है। अभी इस जोन में मुंगेर बनाम भागलपुर के बीच खेला जाना बाकी है। इस मैच के बाद ही इस जोन का फैसला हो पायेगा।

रोहतास ने औरंगाबाद को 7 विकेट से हराया

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में औरंगाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन इसके बाद हर्ष गिरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

उनके साथ प्रिंस वर्मा ने भी बेहतरीन साथ निभाते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि इसके बाद तरुण कुमार सिंह और राहुल कुमार ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की।

तरुण कुमार सिंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं राहुल कुमार ने संयमित पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत रोहतास ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

अंगिका जोन में लखीसराय ने मुंगेर को हराया

याशवन स्पोट्र्स विक्रम पर खेले गए अंगिका जोन के मुकाबले में लखीसराय और मुंगेर की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम 19.3 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम की ओर से आयुष रंजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा रवि सिंह ने 22 रन और अजित कुमार ने 13 रन का योगदान दिया।

मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में विशाल सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके।

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के लिए सौरव कुमार ने 43 रन और नेहाल कुमार ने 24 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके।

लखीसराय की ओर से भारत चित्तोड़िया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि प्रणय कुमार और दीपक यादव महतो ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए। मुंगेर की पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई और लखीसराय ने 11 रन से जीत दर्ज की। भारत चित्तोड़िया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
औरंगाबाद vs रोहतास

औरंगाबाद: 175/2 (20 ओवर), हर्ष हरेंद्र नाबाद 102, प्रिंस प्रकाश वर्मा नाबाद 55,आयुष राज 10, सागर तिवारी 1/24, सिद्धार्थ भारद्वाज 1/32
रोहतास: 176/3 (18 ओवर), तरुण कुमार सिंह 79, राहुल कुमार नाबाद 71, निखिल कुमार नाबाद 12, अतिरिक्त 12, विवेक सिंह 2/16, प्रिंस चौहान 1/45

लखीसराय बनाम मुंगेर

लखीसराय: 143 ऑल आउट (19.3 ओवर), आयुष रंजन 59, रवि सिंह 22, भारत चित्तोड़िया 10, अजीत कुमार 13, अंकित राज 11, अतिरिक्त 11, अमित चौधरी 2/28, नेहाल कुमार 2/22, विशाल सिंह 3/16, गोविंद चौधरी 2/3

मुंगेर: 132 ऑल आउट (20 ओवर), सौरव गुरु कुमार 43, अमित चौधरी 15, नेहाल कुमार 24, विशाल सिंह 19, भारत चित्तोड़िया 4/28, प्रणय कुमार 1/21, दीपक महतो 1/14, रवि सिंह 1/33

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

About Links

Useful Links

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

ब्लास्टर ने जीता SCHOOL CRICKET LEAGUE सीजन-5 का खिताब PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE : केएनसीसी के प्रखर ज्ञान का शतक Khelo India Youth Games : संभावित बिहार खो-खो टीम का ट्रेनिंग कैंप 12 अप्रैल से मुंगेर में BCA MENS U23 ONE DAY TROPHY : पटना और बेगूसराय के बीच होगा खिताबी मुकाबला

@2025 – All Right Reserved.

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Email