Sunday, June 7, 2026
Home IPL Delhi Capitals के लिए नेट बॉलर के रूप में पसीना बहा रहे हैं वैशाली के अनुनय नारायण सिंह

Delhi Capitals के लिए नेट बॉलर के रूप में पसीना बहा रहे हैं वैशाली के अनुनय नारायण सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 27 मार्च। वैशाली के अनुनय नारायण सिंह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए नेट बॉलर के रूप में खूब पसीना बहा रहे हैं। अनुनय नारायण सिंह सत्र 2022-23 में राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य रह चुके है। इस वर्ष राजस्थान रॉयल्स की टीम उपविजेता रही थी।

वर्ष 2023-24 में अनुनय नारायण सिंह लखनऊ सुपरजायंटस के लिए नेट बॉलर थे।

अनुनय नारायण सिंह ने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपने लिस्ट ए कैरियर की शुरुआत की थी। 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने अपने ट्वेंटी-20 कैरियर की शुरुआत 9 नवंबर 2021 को बिहार के लिए 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में की।

अनुनय नारायण सिंह ने फर्स्ट क्लास के एक मुकाबले खेले हैं। 8 लिस्ट ए मैचों में उनके खाते में 10 विकेट है। टी20 मैच में 1 विकेट उनके नाम है।
अनुनय नारायण सिंह फिलहाल में विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपटिल्स के साथ अभ्यासरत हैं। वे कहते हैं कि नेटबॉलर के रूप में काफी कुछ सीखने को मिलता है जो हमें अपने और बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट के लिए काफी फायेदमंद होता है।

अनुनय नारायण सिंह की इस उपलब्धि पर वैशाली क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामना दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.