Friday, June 12, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट अंडर 19 एशिया कप : भारत ने पहले मैच में यूएई को हराया

अंडर 19 एशिया कप : भारत ने पहले मैच में यूएई को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। हरनूर सिंह के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने बृहस्पतिवार को अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाये। हरनूर ने 130 गेंद में 120 रन की पारी खेली जबकि कप्तान यश धुल ने 68 गेंद में 63 रन जोड़े। राजवर्धन हंगर्गेकर ने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाये। यूएई ने नौ गेंदबाजों को आजमाया लेकिन भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।

जवाब में मेजबान टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिये जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है। अन्य मैचों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चार विकेट से और श्रीलंका ने कुवैत को 274 रन से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.