Thursday, June 11, 2026
Home Slider टोक्यो ओलंपिक के आयोजन की नई तारीख घोषित, 23 जुलाई, 2021 को होगा ओपनिंग

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन की नई तारीख घोषित, 23 जुलाई, 2021 को होगा ओपनिंग

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने सोमवार को बताया कि उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को होगा जबकि इस साल खेल उसी दिन शुरू होने वाले थे।

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों को 2021 तक टालने का फैसला किया। इस साल खेल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे और अब एक साल बाद आठ अगस्त को समापन समारोह होगा।
ऐसी भी अटकलें थी कि खेलों को बसंत के महीने में कराया जाये जब जापान में चेरी ब्लॉसम के खिलने का समय होता है। लेकिन उस समय यूरोपीय फुटबॉल और उत्तर अमेरिकी खेल लीग होती है।

टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा था कि नयी तारीखों पर खेलों के आयोजन की लागत बहुत अधिक होगी। स्थानीय रपटों के अनुसार यह लागत अरबों डॉलर बढ जायेगी और इसका बोझ जापान के करदाताओं पर पड़ेगा। मुतो ने लागत की गणना में पारदर्शिता बरतने का वादा किया।

जापान आधिकारिक तौर पर ओलंपिक की मेजबानी पर 12.6 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। जापानी सरकार के एक आडिट ब्यूरो ने हालांकि कहा कि लागत इसकी दुगुनी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.