Thursday, June 11, 2026
Home Slider मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड ने विंडीज हराकर सीरीज 2-1 से जीती

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड ने विंडीज हराकर सीरीज 2-1 से जीती

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रेफ्र्ड मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 269 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने मैच की चौथी पारी में विंडीज के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा था। विंडीज की टीम मैच के आखिरी दिन आज 129 रनों पर ही ढेर हो गई।
इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने इस पारी में पांच विकेट के लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट झटके जबकि एक विकेट रन आउट हुआ।
विंडीज की तरफ से शाई होप (31) सर्वोच्च स्कोरर रहे। शारमाह ब्रूक्स ने 22 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए थे और विंडीज को 197 रनों पर ढेर कर दूसरी पारी में 172 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर 226 रनों पर घोषित कर विंडीज को विशाल लक्ष्य दिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.