Wednesday, June 10, 2026
Home Slider भारत का दामाद बन गया ऑस्ट्रेलिया का यह खतरनाक बल्लेबाज, सामने आई तस्वीरें

भारत का दामाद बन गया ऑस्ट्रेलिया का यह खतरनाक बल्लेबाज, सामने आई तस्वीरें

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय मूल की लड़की से शादी करने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के एक खतरनाक क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है। इस क्रिकेटर का नाम है ग्लेन मैक्सवेल। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी कर ली है। ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने फोटो का कैप्शन दिया है, Mr and Mrs Maxwell| 18.03.22.

ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। कुछ वक्त पहले दोनों की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें तमिल भाषा में सब छपा हुआ था। इस कार्ड की काफी तारीफ हुई थी।

ग्लेन मैक्सवेल ने मार्च 2020 में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार सगाई की थी। गौरतलब है कि मार्च 2020 में मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा के अनुसार विनी रमन से सगाई की थी और सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।

मैक्सवेल विनी को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मैक्सवेल के साथ काफी तस्वीरें भी शेयर की हुई है। साल 2019 में जब मैक्सवेल मानसिक तौर पर ठीक नहीं होने की वजह से क्रिकेट से दूरी बनाई थी, तो वह विनी ही थीं जिन्होंने कंगारू क्रिकेटर को इस बुरे दौर से निकाला था। इस बात की जानकारी खुद मैक्सवेल ने दी थी।

मैक्सवेल की होने वाली पत्नी विनी रमन के परिवार का ताल्लुक चेन्नई से है, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ जहां उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की। विनी रमन के पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ऐसे दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन गए हैं, जो भारत के दामाद बने हैं। विनी रमन से शादी के बाद मैक्सवेल शॉन टैट के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की को अपनी दुल्हन बनाया है। वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा से शादी रचाई थी। ये दोनों एक दूसरे से आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और शादी से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.