भारतीय क्रिकेट टीम का कभी अहम सदस्य रहने वाले इस तेज गेंदबाज की महत्ता घटती जा रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस खिलाड़ी को पसंद नहीं करते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी अब भाव नहीं दे रहा है। टीम में जगह मिलती है पर प्लेइंग इलेवन में नहीं।
जी हां बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की। वर्तमान समय में टीम इंडिया की पसंद मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों की तिकड़ी बन चुकी है। इसके अलावा चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव भारतीय टीम मैनेजमेंट के फेवरेट बन चुके हैं। इसलिए अब ईशांत शर्मा की अहमियत घट गई है। परफॉरमेंस भी नदारद है।
ईशांत शर्मा की अब टीम इंडिया में जगह नहीं बनती. सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पिछले लम्बे समय से बुरी तरह नाकाम हो रहे हैं। ईशांत शर्मा आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट में नजर आए थे।
उस मैच में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। अगस्त 2021 में इंग्लैंड दौरे पर ईशांत शर्मा की कैरियर की उल्टी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी थी, जब उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही झटके। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट के बाद ईशांत शर्मा को फिर कभी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं दिया गया है।
- Sri Lanka A vs India A : भारत ए ने श्रीलंका ए से जीत छिनी

- बिहार सबजूनियर शतरंज : बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक का खिताब पक्का

- बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में शिवि, स्वीटी और अक्षरा की चमक

- बिहार सीनियर & U23 महिला टी20 ट्रॉफी में चमकीं विशालाक्षी, सोनी कुमारी, अंशु और अनुषा शर्मा

- बीसीए अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में तेजस्विनी की धांसू बैटिंग

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खगौल और वेस्टर्न सीसी जीते

- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के समर कैम्प का हुआ शानदार आगाज

- 11 वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल 18 जून से सासाराम रोहतास में
