Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna Cricket : मूनलाइट क्लब का इस सत्र में आगे मैच खेलने पर बैन

Patna Cricket : मूनलाइट क्लब का इस सत्र में आगे मैच खेलने पर बैन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील कुमार के आदेशानुसार 10 मार्च को ऊर्जा स्टेडियम में हुए पेसू बनाम मून लाइट के मैच में मून लाइट क्रिकेट क्लब के 9 खिलाड़ियों को दूसरे राज्य का पाया गया।

इसके चलते पटना ज़िला क्रिकेट संघ ने मून लाइट का जीता हुआ पॉइंट पेसू को अवार्ड कर दिया गया और मून लाइट क्रिकेट क्लब को आगे के सभी मैचों को खेलने से वंचित कर दिया गया है। साथ ही मून लाइट क्रिकेट क्लब के कोच प्रवीण कुमार सिन्हा की इसमें संलिपता पायी गयी जिसके कारण उन्हें ज़िला क्रिकेट संघ के प्रत्येक गतिविधियों से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पटना ज़िला क्रिकेट संघ के सभी क्लबों से आग्रह किया जाता है कि वो दूसरे राज्यों के खिलाड़ी को अपने यहां से न खेलाएँ अन्यथा उन सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज सोर्स : पीडीसीए फेसबुक बॉल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.