Monday, June 8, 2026
Home Latest ब्लिट्ज वर्ग में गुकेश जीत के साथ पांचवें स्थान पर

ब्लिट्ज वर्ग में गुकेश जीत के साथ पांचवें स्थान पर

अमेरिका के हैंड मोके नीमन टॉप पर कायम

by Khel Dhaba
0 comment

वारसॉ (पोलैंड), 9 मई। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के नौंवे दौर में ब्लिट्ज वर्ग में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा पर शानदार जीत दर्ज की।

गुकेश ने रैपिड वर्ग में 18 में से नौ अंक जुटाए। उन्होंने शुरुआती नौ ब्लिट्ज दौर से चार और अंक हासिल किए जिससे टूर्नामेंट के आधे चरण में उनके 27 में से 13 अंक हो गए हैं।

पहले दिन के खराब प्रदर्शन के बावजूद भी अमेरिका के हैंस मोके नीमन तालिका में शीर्ष पर बरकरार हैं। नीमन 16.5 अंक से हमवतन वेस्ली सो से आधा अंक आगे हैं। वहीं अमेरिका के तीसरे खिलाड़ी फैबियानो कारुआना स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ 15-15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश दो अंक पीछे अगले स्थान पर हैं।

फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव 12.5 अंक लेकर डुडा के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव 12 अंक से नौवें स्थान पर हैं। पोलैंड के राडोस्लाव वोज्तासक ने 10 अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

गुकेश ने टूर्नामेंट के तीसरे दिन की शुरुआत वोज्तासक और अलीरेजा के खिलाफ दो हार के साथ की। इसके बाद वह कारुआना और सिंडारोव के खिलाफ भी दो बाजियां हार गए। गुकेश के लिए सबसे खास बात टूर्नामेंट में शीर्ष पर बने हुए नीमन पर शानदार जीत थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने डुडा के खिलाफ शानदार जीत के साथ दिन का अंत किया। अभी ब्लिट्ज के नौ और दौर बाकी हैं। जिससे टूर्नामेंट का अंत रोमांचक होने वाला है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.