Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार T10 लीग का बजा बिगुल

बिहार T10 लीग का बजा बिगुल

लोगो और वेबसाइट को किया गया लांच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 मई।इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के फ्रेंचाइजी लीग के तौर पर बिहार में भी एक लीग की शुरुआत होने जा रही है। नाम है बिहार टी10 लीग।

बिहार सरकार के उद्योग व खेल विभाग की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, सांसद सह इस लीग के ब्रांड एम्बेसेडर मनोज तिवारी और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण ने इस लीग का लोगो और वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर फ्रेंचाइजी ऑनरों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार की टेनिस बॉल क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यह लीग बड़ा मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को किसी न किसी खेल से जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आप फिट रहेंगे तो सरकार पर बोझ कम होगा। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस लीग में भी खेल कर आप राज्य और राष्ट्र का नाम रौशन कर सकते हैं।

खेलमंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिहार में खेलों का भी माहौल बदला है। सरकार खेल के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से एकलव्य सेंटर से लेकर एक्सीलेंस सेंटर चलाये जा रहे हैं। इन सेंटरों पर ट्रेनिंग की उत्तम व्यवस्था है।

आयोजकों ने बताया कि बिहार टी10 लीग में खेलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद राज्य के 8 जिलों में ट्रायल आयोजित होंगे, जहां से चयनित खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 मई है। 1 से 20 जून तक जिला स्तर पर ट्रायल होगा। 28 जून को खिलाड़ियों की नीलामी होगी और लीग की शुरुआत 5 जुलाई से होगी। खिलाड़ी https://bihart10league.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights