Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुशील मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

सुशील मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

बीपीसीए और डोनी पोलो स्कूल विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 मई। स्थानीय वाईसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार यानी 12 मई को सुशील मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबले में बीपीसीए और डोनी पोलो स्कूल ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अनूप कसेरा, आयोजन अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कोच अजीत कुमार सिंह और राहुल जीत से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहले दिन खेले गए मुकाबले में बीपीसीए ने पी एंडी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट जबकि डोनी पोलो स्कूल ने वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को 52 रन से हराया।

पहला मैच

टॉस बीपीसीए ने जीता और पी एंड टी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी को बैटिंग का न्योता दिया। पी एंड टी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन बनाये। जवाब में बीपीसीए ने 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शुभम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पी एंड टी कॉलोनी क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट, अभिनव राज 13, ईशांत कुमार 26, अतिरिक्त 37, शुभम शर्मा 6/9, रोहित राज 1/30, शुभम सिंह 1/14, प्रतीक चौधरी 1/11

बीपीसीए : 12.3 ओवर में 6 विकेट पर 90 रन, विराज सिंह 10, हार्दिक कात्यायन 12, स्वजीत ओम 37, अभिनव प्रकाश 12, अतिरिक्त 16, ओमकार पाठक 2/30, शशांक शेखर 3/30

दूसरा मैच

डोनी पोलो स्कूल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। डोनी पोलो ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की टीम 16.4 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के प्रिंस यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
डोनी पोलो स्कूल : 17.5 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट, अभिषेष कुशवाहा 44, प्रिंस यादव 20, अतिरिक्त 30, अंशु कुमार 1/27, प्रकाश 1/16, रुद्रा नारायण 4/29, प्रिंसेस 3/26

वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 16.4 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट, शशांक शेखर 24, अंशु कुमार 10, अतिरिक्त 24, मयंक 3/19, प्रियांशु जेएस 2/8, प्रिंस यादव 3/10, आदित्य राज 1/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights